• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना अनपरा पुलिस की सक्रियता से एक वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार, 05 नफर वारण्टी अभियुक्तगण ने मा० न्यायालय में किया समर्पण

थाना अनपरा पुलिस की सक्रियता से एक वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार, 05 नफर वारण्टी अभियुक्तगण ने मा० न्यायालय में किया समर्पण


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के नेतृत्व में आज दिनांक 23.06.2025 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा की गई सतत कार्यवाही के क्रम में एक वारण्टी अभियुक्त अनिल भारती उर्फ़ अनिल गुप्ता पुत्र शंकर गुप्ता निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मा0 न्यायालय से धारा 379, 411 भादवि में गैर-जमानती वारंट निर्गत हुआ था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

उक्त के अतिरिक्त थाना अनपरा से संबंधित कुल 05 नफर वारण्टी अभियुक्तों 01.इब्राहिम मोहम्मद उर्फ मोहम्मद इब्राहिम पुत्र शहाबुद्दीन निवासी उमरहर थाना जियावान जिला सिंगरौली(म0प्र0), 02.अहमदुद्दीन पुत्र नसरुद्दीन निवासी गढ़वाली थाना जियावान जिला सिंगरौली(म0प्र0), 03. मुबारक हुसैन पुत्र दिल मोहम्मद निवासी उमरहर थाना जियावान जिला सिंगरौली(म0प्र0), 04.अशफाक मोहम्मद पुत्र दिल मोहम्मद निवासी उमरहर थाना जियावान जिला सिंगरौली(म0प्र0), 05. मुबारक बख्श पुत्र अजीमुद्दीन निवासी पूरवा थाना जियावान जिला सिंगरौली(म0प्र0) ने मा० न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। ये सभी अभियुक्तगण मु0अ0सं0 197/2010 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित चल रहे थे तथा पुलिस की सक्रियता और दबाव के कारण उन्होंने आत्मसमर्पण करना उचित समझा। थाना अनपरा पुलिस द्वारा निरंतर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो रही है। जनपद पुलिस सभी अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।

 

गिरफ्तार वारण्टी का विवरण–

01. अनिल भारती उर्फ़ अनिल गुप्ता उम्र पुत्र शंकर गुप्ता निवासी दिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र लगभग 32 वर्ष।

 

आत्मसमर्पण करने वाले अभियुक्तगण का विवरण-

01. इब्राहिम मोहम्मद उर्फ मोहम्मद इब्राहिम पुत्र शहाबुद्दीन निवासी उमरहर थाना जियावान जिला सिंगरौली(म0प्र0)।

02. अहमदुद्दीन पुत्र नसरुद्दीन निवासी गढ़वाली थाना जियावान जिला सिंगरौली(म0प्र0)।

03. मुबारक हुसैन पुत्र दिल मोहम्मद निवासी उमरहर थाना जियावान जिला सिंगरौली(म0प्र0)।

04. अशफाक मोहम्मद पुत्र दिल मोहम्मद निवासी उमरहर थाना जियावान जिला सिंगरौली(म0प्र0)।

05. मुबारक बख्श पुत्र अजीमुद्दीन निवासी पूरवा थाना जियावान जिला सिंगरौली(म0प्र0)।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

01. उ0नि0 अशोक सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

02. का0 अजीत कुमार यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .