• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
कड़ी सुरक्षा में कानपुर से सोनभद्र लाया गया दीनू

कड़ी सुरक्षा में कानपुर से सोनभद्र लाया गया दीनू


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

 

8382048247

कानपुर के बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या के आरोप में जेल में बंद अधिवक्ता दीनू उपाध्याय को सोनभद्र जेल में शिफ्ट किया गया है। रविवार को वह दोपहर बाद जेल पहुंचा। उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में 20 जून 2020 को बसपा नेता पिंटू सेंगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिंटू के भाई धर्मेंद्र सिंह सेंगर ने दीनू उपाध्याय सहित कई अन्य आरोपियों पर केस दर्ज कराया था। दीनू के खिलाफ कानपुर के नवाबगंज, सीसामऊ, नौबस्ता, बिधनू समेत अन्य थानों में 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।उस पर जमीन पर कब्जा करने, मारपीट, धमकी देना, रंगदारी मांगने के आरोप हैं। उसे कानपुर जेल में रखा गया था। शासन ने उसकी जेल बदलने का निर्देश दिया था। शनिवार की देर शाम दीनू उपाध्याय को कानपुर जेल से कड़ी सुरक्षा में रवाना किया गया।

दीनू को देर रात तक ही पहुंचना था, लेकिन वह रविवार को दोपहर सोनभद्र जेल पहुंचा। जेल गेट पर गहन तलाशी के बाद उसे बैरक में डाल दिया गया। जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि रविवार की दोपहर में दीनू उपाध्याय जेल में लाया गया है। उसे सामान्य बंदियों के साथ रखा गया है। कड़ी निगरानी रखी जा रही है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .