News

विवाहिता ने बड़ेर के सहारे फंदा लगाकर दी जान“`
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
बभनी थाना क्षेत्र के बभनी भैंसा बांध में मंगलवार को विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर बड़ेर के सहारे फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बभनी भैंसा बांध गांव निवासी जलील अहमद अपने चार माह के बेटे के साथ बगल में स्थित दूसरे घर में था। इसी बीच पत्नी सबीना खातून (22) ने बड़ेर के सहारे रस्सी से फंदा लगा ली।खटपट की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और रस्सी काटकर विवाहिता को सीएचसी बभनी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता को चार माह का एक बच्चा है। थाना प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :