• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
छत पर सो रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास“`

छत पर सो रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास“`


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

भावां। राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात छत पर सो रही 14 साल की किशोरी के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता ने तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम को पड़ोस में जन्मदिन की पार्टी चल थी। इसमें वह अपनी बहनों के साथ शामिल होने के लिए गई थी। देर रात खाना खाने के बाद वह अपनी बहनों के साथ छत पर सो गई। रात करीब एक बजे पड़ोस का युवक छत पर आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा।बगल में सो रही छोटी बहन की नींद खुल गई और उसने शोर मचाया। इसके बाद आरोपी युवक छत से कूद कर भाग गया। राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .