• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सुसराल में विवाहिता शिवांगी भास्कर की मौत मामले में पति समेत सास ससुर व देवर गिरफ्तार“

सुसराल में विवाहिता शिवांगी भास्कर की मौत मामले में पति समेत सास ससुर व देवर गिरफ्तार“


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

डाला (सोनभद्र) –सुसराल में बेटी की संदिग्ध परिस्थित में मौत मामले में एसडीपीओ मोरवा सिंगरौली ने पिता की तहरीर पर दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का मुकदमा दर्ज कर ससुराल पक्ष से मृतिका के पति समेत सास ससुर और देवर को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।थाना चोपन के मालोघाट क्षेत्र निवासी त्रिभुवन राम भास्कर पुत्र रामधारी ने अपनी विवाहिता पुत्री शिवांगी भास्कर (24) की ससुराल में संदिग्ध परिस्थित में बीते माह 2 मई की देर रात मौत हो गयी थी। मामले में मध्य प्रदेश जिला सिंगरौली के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीपीओ मोरवा) को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसकी बेटी शिवांगी भास्कर की हत्या दहेज लोभियों ने कर दी हैघटना के सम्बंध उन्होंने बताया कि रात्रि 10:00 से 11:00 घटना की सूचना मध्य रात्रि के 1.03 मिला। जिसके बाद वह परिजनों के साथ रोता बिलखता भोर 3:00 बजे मौके पर पहुंचा तो देखा की पुत्री शिवांगी भास्कर के शव को बेड पर लेटा कर कपड़े से ढका हुआ था । कपड़ा उठाकर देखा तो शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान एवं गले में कटे का निशान मिला। पूछने पर समधी द्वारा बताया गया कि दरवाजा बंद कर फांसी पर लटकी हुई थी, दरवाजा तोड़कर फांसी से उत्तारा गया है। इस पर प्रार्थी को संदेह और गहरा गया कि फांसी के फंदे से उतार देना डाक्टर को न दिखाना स्थानीय पुलिस को सूचना न देना प्रार्थी को असमंजस की स्थिति में डाल दिया। प्रार्थी के समधी लालचंद द्वारा यह भी कहा गया कि छोड़िए सब पुलिस थाना जो होना था हो गया, कोई लफड़ा मत करिए दिनांक 03/05/2025 को पोस्टमार्टम करने के उपरांत चटका बस्ती स्थित शमशान घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया। इस घटना से स्पष्ट है दहेज उत्पीड़न से मेरी बेटी शिवांगी भास्कर (24) वर्ष की प्रताड़ना कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया । पीड़ित पिता ने नामदज दोषियों के ऊपर कठोर से कठोर विधिक कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई थी ।

 

मामले में अनुविभागीय अधिकारी मोरवा थाना के उप निरीक्षक राज कुमार दुबे ने बताया कि ससुराल पक्ष से मृतका के पति संजीव कुमार, ससुर लालचंद साकेत , सास शिवकुमारी, देवर अरविंद को मंगलवार की सुबह एसडीपीओ मोरवा के के पाण्डेय और उनकी टीम ने धारा 80,85,3(5) बीएनएस 3,4 दहेज एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय बैढ़न में पेश कर जिला जेल पचोर भेज दिया गया है ।।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .