• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सर्किट हाउस में जिलाधिकारी सोनभद्र एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं ईद उल अजहा बकरीद के संबंध में पीस कमेटी बैठक का किया गया आयोजन-

सर्किट हाउस में जिलाधिकारी सोनभद्र एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं ईद उल अजहा बकरीद के संबंध में पीस कमेटी बैठक का किया गया आयोजन-


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

*👉त्यौहारों में न शुरु की जाय कोई नई परंपरा एवं प्रतिबंधित पशु की न दी जाए कुर्बानी-*

*👉त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन की रहेगी पैनी नजर-*

*👉शांति व सद्भाव बनाए रखने की, की गयी अपील-*

*👉जनपदीय सोशल मीडिया टीम द्वारा लगातार शरारती तत्वों पर रखी जा रही पैनी नजरअफवाह/भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्यवाही-*

 

आज दिनांक-03.06.2025 को सर्किट हाउस में जिलाधिकारी सोनभद्र श्री बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं ईद उल अजहा बकरीद के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के धार्मिक गुरुओं, प्रबुद्धजनों एवं संभ्रान्त नागरिकों से सीधा संवाद कर आगामी त्यौहारों पर आपसी सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग का आह्वान किया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने समस्त धर्म गुरुओं से अपील करते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो साथ ही साथ बताया गया कि कुर्बानी के उपरांत कोई भी अवशेष खुले में नहीं डाला जाए, बकरीद के त्यौहार को परंपरागत रूप से मनाये जाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शांति-सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी सोनभद्र ने समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थाना अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रो में यह सुनिश्चित करेंगे कि कुर्बानी पूर्व से निर्धारित परंपरागत स्थलों पर ही की जाए, किसी भी दशा में खुले में कोई कुर्बानी नहीं की जाए। उक्त त्यौहार पर कोई नई परंपरा की कायम नहीं की जाए। इसके अनुपालन में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा ने समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए शांति व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखें, जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समस्त थानाध्यक्ष अवशेषों के निस्तारण चिन्हित स्थान का भी निरीक्षण कर लें।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय , समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारीगण, धर्मगुरु एवं संभ्रांत नागरिकगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहें ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .