
थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित फरार चल रहे 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अवैध शस्त्र/विस्फोटक/मादक पदार्थ व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के हेतू अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र के पर्यवेक्षण एंव क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन/नेतृत्व मे आज दिनांक 28.05.2025 को थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा मुखबिर खास सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-41/25 धारा-3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित फरार चल रहे 01 नफर वांछित अभियुक्त राजेन्दर चेरो उर्फ करीमन उर्फ सावन पुत्र स्व0 रामप्यारे चेरो निवासी ग्राम सोढ़ा(खोगवा) थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र उम्र करीब 52 वर्ष को समय करीब 00.10 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-
राजेन्दर चेरो उर्फ करीमन उर्फ सावन पुत्र स्व0 रामप्यारे चेरो निवासी ग्राम सोढ़ा ( खोगवा ) थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र उम्र करीब 52 वर्ष ।
अभियुक्त राजेन्दर चेरो उपरोक्त का आपराधिक इतिहास–
1. मु0अ0सं0-62/24 धारा-3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।
2. मु0अ0सं0-41/25 धारा-3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 सुक्खू राम यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 नरेन्द्र सिंह यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।
4. का0 दीपक कुमार मिश्र थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।