• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिलाधिकारी ने विकास खण्ड-पहाड़ी में आधार सेवा केन्द्र का किया उद्घाटन

जिलाधिकारी ने विकास खण्ड-पहाड़ी में आधार सेवा केन्द्र का किया उद्घाटन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर 24 मई 2025- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के द्वारा आज विकास खण्ड-पहाड़ी में आधार सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया गया। इस आधार सेवा केन्द्र से विकास खण्ड के आम जनमानस के लिए आधार कार्ड बनाये जाने एवं संशोधन किये जाने सेसम्बन्धित सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्ड परिसर में एक फलदार वृक्ष का रोपण किया। विकास खण्ड पहाड़ी के ग्राम पंचायत सिंधोरा में मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मंण्डल की धर्मपत्नी स्नेह त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी द्वारा पंडित दिन दयाल राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं कोस्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रथम पावर लूम केन्द्र का उद्घाटन किया गया तथा पावर लूम मशीन का अवलोकन भी उनके द्वारा किया गया तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सीधे संवाद किया गया। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत सिंधोरा में पंचायत भवन परिसर पर बाउन्ड्री वाल एवं सुन्दरीकरण, 04 पावर लूम और लगाये जाने हेतु शेड निर्माण,उत्सव केन्द्र, गंगा घाट निर्मित कराये जाने के लिए निर्देश दिया गया। ग्राम पंचायत सिंधोरा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने के निर्देश भी दिये गयें। कार्यक्रम स्थल पर ग्राम पंचायत सिंधोरा के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत- सचिव, खण्ड विकास अधिकारी पहाड़ी एवं अन्य समस्त विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .