News

दिनांक 24.05.2025 को मीरजापुर के कुछ महत्वपूर्ण मोहल्लों में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित“`
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर विद्युत विभाग के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया गया है कि 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र सिविल लाईन,मीरजापुर से पोषित 11 के०वी० एस०टी०पी० प्लांट घोड़े शहीद के लाईन निर्माण कार्य हेतु टाउन नं-1 एवं टाउन नं-2 पोषक के शट-डाउन की आवश्यकता है, जिस कारण उक्त पोषक पर दिनांक 24.05.2025 को प्रातः 08:00 बजे से 12:00 बजे तक मोहल्ला-पुलिस लाईन,पाण्डेयपुर, तहसील चौराहा, महुवरिया, भटवा की पाखरी, गिरधर का चौराहा, वासलीगंज, रामबाग, सिटी कोतवाली आदि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से विनम्र अपील है कि उक्त अवधि हेतु पानी इत्यादि की व्यवस्था कर ले इस कार्य में सम्मानित उपभोक्ताओं का सहयोग अपेक्षित
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :