• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ट्रेलर की चपेट में आए दंपती, पत्नी की मौत“`

ट्रेलर की चपेट में आए दंपती, पत्नी की मौत“`


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में रविवार की शाम बाइक सवार दंपती ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, पति व पुत्र को भी चोट आई। घटना जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार शाम हुई।एनसीएल की अमलोरी कॉलोनी निवासी शिव कुमार सिंह (35) अमलोरी परियोजना में फीटर के पद पर कार्यरत हैं। वह बाइक से अपनी पत्नी एवं बच्चे के साथ चितरंगी में रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल हो गए थे।रविवार की शाम अमलोरी लौट रहे थे। रास्ते में जयंत तिराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आ गई। इसमें बाइक पर सवार शिव कुमार की पत्नी सीता कुमारी सिंह (32) की मौके पर ही मौत हो गई।

शिव कुमार एवं बच्चे को सामान्य चोटें आने पर दोनों को एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत में ले जाया गया। वहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर का पंचनामा तैयार कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद जयंत तिराहे थोड़ी देर के लिए जाम लग इसके चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .