
मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत“`
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के मझवां तरास गांव के पास शुक्रवार की रात मैजिक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मैजिक लेकर चालक भाग गया। जब पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।चुनार थाना क्षेत्र के शिल्पी गांव निवासी अशोक विश्वकर्मा (50) फर्नीचर बनाने का काम करते थे। वह काम करने के लिए वाराणसी गए थे। वाराणसी से लौटते समय मझवां तरास गांव के पास मैजिक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मैजिक चालक भाग गया। राहगीरों ने परिजनाें और पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस और परिजन पहुंचे, तब तक मौत हो गई थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अशोक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है