• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_उसरी खमरिया में हेलिकाॅप्टर से आएगा दूल्हा_

_उसरी खमरिया में हेलिकाॅप्टर से आएगा दूल्हा_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

लालगंज। क्षेत्र के उसरी खमरिया गांव सोमवार को होने वाली शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसमें दूल्हा हेलिकॉप्टर से बरात लेकर आएगा। छह मई को दुल्हन की विदाई भी हेलीकॉप्टर से की जाएगीथाना क्षेत्र के उसरी खमरिया निवासी रणजीत तिवारी की बेटी प्रिया तिवारी की शादी जिले के अकसौली गांव निवासी अनिल दुबे के बेटे रोहित दुबे के साथ तय हुई है। दूल्हा रोहित हेलीकॉप्टर से आएगा। इसके लिए शासन से अनुमति लेने के बाद गांव में हेलिपैड का निर्माण कराया गया हैपूर्व प्रधान अमरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि विवाह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच मई को दूल्हा हेलिकॉप्टर से आएगा और छह मई को दुल्हन को इसी से लेकर जाएगा। दूल्हे के दादा व पूर्व प्रधान श्याम ललित दुबे ने कहा कि आधुनिक पीढ़ी का अपना शौक है। नई सोच को परंपरा के साथ जोड़ना समय की मांग है। गांव के लोग हेलिकॉप्टर देखने के लिए उत्साहित हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .