
थाना चोपन पुलिस द्वारा मादक थाना चोपन पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 नफर अभ्यस्त शातिर अपराधी को 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा व गांजा बिक्री का 68650/- रुपया नगद के साथ किया गया गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा दिनांक 28.04.2025 को समय करीब 19.55 बजे कजरहट चौराहा कस्बा डाला थाना चोपन से अभियुक्त रवि शर्मा पुत्र शिवशंकर निवासी कोटा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष को एक प्लास्टिक के झोले में 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा व गांजा बिक्री का 68650/- रुपया नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0- 144/2025 धारा- 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
रवि शर्मा पुत्र शिवशंकर निवासी कोटा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा व गांजा बिक्री का 68650/- रुपया नगद।
गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली टीम
01. उ0नि0 आशीष कुमार पटेल चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
02. हे0का0 मनोज कुमार चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
03. का0 घनश्याम यादव चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।