• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_सोनभद्र में कोयला लदी मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, पैर कटा, हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर किया गया_

_सोनभद्र में कोयला लदी मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, पैर कटा, हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर किया गया_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

 

कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव स्थित रेलवे गेट संख्या 62 के समीप शनिवार सुबह एक युवक कोयला लदी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में युवक का दाहिना पैर कट गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हालत नाजुक होने के कारण वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे गढ़वा रोड से चोपन की ओर जा रही कोयला लदी मालगाड़ी को सिग्नल न मिलने के कारण दुद्धी नगर स्टेशन के पहले धनौरा गांव के पास रोक दिया गया था। इस दौरान कुछ ग्रामीण मालगाड़ी पर चढ़कर कोयला उतारने लगे। इसी बीच ट्रेन को सिग्नल मिलते ही अचानक गति मिल गई। इसी अफरा-तफरी में शिवपूजन (20 ) पुत्र शत्रु निवासी धनौरा, का पैर फिसल गया और ट्रेन के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसका दाहिना पैर पूरी तरह से कट गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां डॉक्टर राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर बताते हुए उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .