• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_पालतू गाय की चोरी करने वाले तीन चोर पकड़े गए, मीरजापुर_

_पालतू गाय की चोरी करने वाले तीन चोर पकड़े गए, मीरजापुर_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

थाना को0कटरा पुलिस द्वारा 03 शातिर अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, चोरी की एक राशि गाय तथा गाय बिक्री की अवशेष धनराशि बरामदथाना को0कटरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः06.03.2025 को वादी आदित्य कुमार जायसवाल निवासी चौक वाली गली गणेशगंज थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात चोरो के विरूद्ध वादी की एक राशि पालतू गाय, जिसे कभी-कभी खुला छोड़े देते थे तथा वादी के परिचित पप्पू यादव निवासी नवीन सिनेमा मुसफ्फरगंज थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर की भी एक राशि गाय को हाक कर चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-53/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त गोवंशो की चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक को0कटरा को घटना का अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं गोवंश कीबरामदगी कराने के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः17.04.2025 को थाना को0कटरा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत मण्डी समिति गेट के पास से दो अभियुक्तों 1.विजय यादव निवासी कठारी थाना औराई जनपद भदोही व 2.अंशु यादव निवासी करेरूआ थाना चील्ह जनपद मीरजापुर को 01 राशि गाय के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनके द्वारा चोरी की गाय होना बताया गया । गिरफ्तारी के इसी क्रम में मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये तीसरे अभियुक्त सुबाष निवासी घाटमपुर थाना औराई जनपद भदोही को पीएसी बाउण्ड्री के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से ₹ 820/- नगद बरामद हुआ, जिसके द्वारा पैसे को एक गाय की बिक्री से सम्बन्धित अवशेष धनराशि बताया गया । थाना को0कटरा पुलिस द्वारा बरामद एक राशि चोरी की गाय को उसके स्वामी(वादी मुकदमा) को सुपुर्द किया गया तथा गिरफ्तार उपरोक्त 03 अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गयाविवरण पूछताछ—*

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वें तीनों मिलकर फरवरी माह में गणेशगंज से मुहल्ला से 02 राशि गायों की चोरी किये थे जिसमें से एक राशि गाय को एक बाहरी व्यापारी को ₹ 3500/- में बेच दिये और गाय बिक्री की धनराशि को आपस में बांट लिए थे ।

 

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —*

उप-निरीक्षक संजय सिंह चौकी प्रभारी लालडिग्गी थाना को0कटरा, मीरजापुर ।

मुख्य आरक्षी मनोज कुमार यादव, रामअवध व रामा नन्द जी ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .