• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा 30 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, शराब बनाने की सामाग्री बरामद

थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा 30 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, शराब बनाने की सामाग्री बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः26.03.2025 को थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्र से 01 नफर अभियुक्त दीपू करवल पुत्र स्व0 राजू करवल निवासी राजगढ़ थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर के पास से दो पलास्टिक के डब्बा में 15-15 लीटर (कुल 30 लीटर) अवैध कच्ची देशी शराब व शराब बनाने के समान के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .