• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बिजनौर जिले में 1900 स्थानों पर होगा होलिका दहन

बिजनौर जिले में 1900 स्थानों पर होगा होलिका दहन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

–जिले को तीन सुपर जोन, 6 जोन, 21 सेक्टर और 146 सब सेक्टर में बांटा गया

–संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात

रिज़वान सिद्दीकी

बिजनौर । जनपद बिजनौर में होलिका दहन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले में करीब 1900 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। सुबह से ही महिलाएं और बच्चे होली की पूजा में जुटे हैं।
पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। जिले को तीन सुपर जोन, 6 जोन, 21 सेक्टर और 146 सब सेक्टर में बांटा गया है। सुपर जोन पर एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी नजर रखेंगे। जोन की जिम्मेदारी सीओ को दी गई है। थाना प्रभारियों को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।
बिजनौर शहर में रामलीला मैदान के पास 200 वर्ष से भी पुरानी ऐतिहासिक होली जलाई जाती है। इसके अलावा राम का चौराहा, नुमाइश ग्राउंड, नई बस्ती, जाटान, रामबाग और होली चौक समेत कई स्थानों पर होलिका दहन होगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रंग जुलूसों की निगरानी ड्रोन से भी की जाएगी ।
पंडित विद्वानों के अनुसार होली दहन का समय 11:30 बजे शुरू होकर 12:30 बजे तक रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .