
-.थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 14.02.2025 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी की नाबालिक पुत्री के साथ छेड़खानी से सम्बन्धित में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-26/2025 धारा 352,74,351(2) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजगढ़ को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा सम्बन्धित थाना राजगढ़ पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 11.03.2025 को थानाध्यक्ष महेन्द्र पटेल मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्र से घटना उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. अंशू पुत्र परावन निवासी बघौड़ा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर व 2. मोहित पुत्र रामबली निवासी बघौड़ा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 352,74,351(2),70(2) बीएनएस व 5(जी)/6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।