• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
फूड विभाग टीम ने छापेमारी कर मिठाई की चार दुकानों से भरे सैंपल

फूड विभाग टीम ने छापेमारी कर मिठाई की चार दुकानों से भरे सैंपल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

अगामी पर्वों को लेकर मिलावट खोरी रोकने को चलाया अभियान

रिज़वान सिद्दीकी

बिजनौर । जनपद में आगामी होली पर्व को लेकर फूड विभाग द्वारा चलाए जा रहे छापेमारी अभियान की कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है ।
चांदपुर क्षेत्र के जलीलपुर इलाके में फूड विभाग की टीम ने मिलावट खोरी रोकने को छापेमारी की है। फूड विभाग ने चार दुकानों से मिठाइयों के सैंपल लिए है। इसमें बर्फी, बूंदी लड्डू और सफेद रसगुल्ले शामिल हैं।
ब्लॉक जलीलपुर क्षेत्र के गांवों में फूड विभाग की टीम ने ग्राम स्याऊ, खानपुर खादर व जलीलपुर 4 मिठाईयों की दुकानों पर छापेमारी की विभाग की इस छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
कुछ दुकानदार दुकान बंद कर कर भाग निकले तो किसी ने सटर डाउन कर लिया। होली त्यौहार पर खाने की चीजों में मिलावट रोकने के लिए यह कार्रवाई बताई गई हैं।
इस दौरान विभाग से चीफ संजीव, अनुपम यादव, अनिल कुमार, रेनु सिंह, नरेश कुमार आदि रहे मामले में फूड अधिकारी बिजनौर चीफ संजीव कुमार ने बताया कि होली पर्व को लेकर छापेमारी की गई है स्याऊ की दुकान से रसगुल्ले, जलीलपुर दो दुकान से बूंदी लड्डू और खानपुर की दुकान से बर्फी के सैंपल लिए गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .