• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_विंध्याचल मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी तहसील में पहुंचकर सुनी लोगों की समस्याएं_

_विंध्याचल मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी तहसील में पहुंचकर सुनी लोगों की समस्याएं_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247

तहसील लालगंज में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आए हुए फरियादियों की सुनी जन समस्याएंतहसील लालगंज में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 215 प्रार्थना में से 18 का मौके पर किया गया निस्तारण

जिलाधिकारी ने 08 राजस्व व पुलिस की टीम गठित करते हुए आज संाय तक निस्तारण करने का दिया निर्देश

मीरजापुर 01 मार्च 2025- शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मड़िहान मे मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल बालकृष त्रिपाठी, पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह तथा तहसील लालगंज में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने आए हुए फरियादियों की जन समस्याओं को सुना।मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि फरियादी को तहसील स्तर पर ही उनकी समस्याओं का निराकरण कर दिया जाए ताकि उन्हें जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े अतएव सभी अधिकारी अपने सम्बन्धित प्रार्थना पत्रो को पूरी पारदर्शिता के साथ निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि निस्तारण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे यदि गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। तहसील मड़िहान में मण्डलायुक्त के समक्ष कुल 64 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 05 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दियाजिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतो का निस्तारण स्वंय मौके पर जाकर दोनो पक्षों को बुलाकर उनका बयान लेते हुए निस्तारण करें। जिला पूर्ति विभाग की राशन से सम्बन्धित अत्यधिक शिकायत आने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते पूर्ति निरीक्षक विकास खण्ड हलिया मनीष कुमार, विकास खण्ड लालगंज विनोद कुमार तिवारी को शो काज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आज ही जितने प्रार्थना आए उन सभी का निस्तारण यथाशीघ्र कराना सुनिश्चित करें। जिस पर पूर्ति अधिकारी द्वारा 17 प्रार्थना पत्रो का तहसील दिवस में निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील लालगंज अन्तर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतो में राशन की दुकानो पर कैम्प लगवाते हुए राशन कार्ड से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण कराएं। उन्होंने उप जिलाधिकारी लालगंज को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व से सम्बन्धित शिकायतो लेखपालो के द्वारा मौके न जाकर ही निस्तारण कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि लेखपाल शिकायतो का निस्तारण करने जाए तो उनका लाइव लोकेशन मगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0 प्रकरणो को पूरी पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराएं। जिलाधिकारी ने 08 राजस्व व पुलिस की टीम गठित करते आज सांय तक प्रार्थना पत्रो कानिस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी के समक्ष तहसील लालगंत प्राप्त 215 शिकायतो में मौके पर 18 निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य तहसीलों में चुनार में प्राप्त 77 प्रार्थना पत्रों में 04 एवं तहसील सदर में प्राप्त 128 प्रार्थना पत्रों में 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील लालगंज में उप जिलाधिकारी लालगंज युगांतर त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी अरवन्दि राज मिश्र सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .