• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
तासु ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले पाई पांचवीं रेंक

तासु ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले पाई पांचवीं रेंक


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

रिज़वान सिद्दीकी

बिजनौर । हल्दौर नगर के मौहल्ला रईसान निवासी राजा हरवंश सिंह इंटर कॉलेज के छात्र तासु चौहान पुत्र संजीव सिंह चौहान ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में बिजनौर जिले में पांचवी रैंक प्राप्त कर अपने विद्यालय तथा परिवार का नाम रोशन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 नवंबर 2024 को बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर में हुई परीक्षा उत्तीर्ण करने पर छात्र को कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक प्रति महीने 1000 रूपेय छात्रवृत्ति मिलती रहेगी छात्र तासु चौहान दोनों पैरों से विकलांग है तो इस छात्र को पढ़ाने में इसके पिता का पूर्ण सहयोग रहा साथ ही छात्र को विद्यालय के अध्यापक गौरी शंकर का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ! कॉलेज के प्रधानाचार्य मेघराज सिंह राणा, संजय सलिल एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक, अध्यापिकाओं ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .