• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_थाना शाहगंज पुलिस द्वारा फरार चल रहे 02 नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार_

_थाना शाहगंज पुलिस द्वारा फरार चल रहे 02 नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना शाहगंज पुलिस द्वारा मु0नं0-4242/2020 धारा 279, 337, 338 भादवि से सम्बन्धित एक नफर वारण्टी राम अवध चौहान पुत्र गुलबदन चौहान निवासी सोनवटी थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष व मु0नं0-134/2009 धारा 294 भादवि से सम्बन्धित एक नफर वारण्टी इन्द्रपाल सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह निवासी पिपरी थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 49 वर्ष को आज दिनांक-23.02.2025 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः–

1. राम अवध चौहान पुत्र गुलबदन चौहान निवासी सोनवटी थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष।

2. इन्द्रपाल सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह निवासी पिपरी थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 49 वर्ष।

 

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-

1. थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जी थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र।

2. उ0नि0 राम सिंहासन शर्मा चौकी प्रभारी कस्बा शाहगंज थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र।

3. उ0नि0 दीनानाथ राम थाना शाहंगज जनपद सोनभद्र।

4. हे0का0 सुभाष चन्द्र यादव चौकी कस्बा शाहगंज थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र।

5. हे0का0 शिवप्रताप यादव थाना शाहंगज जनपद सोनभद्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .