
गाजियाबाद पुलिस का गुड वर्क
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
25 लाख रुपये के 125 चोरी हुए
मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को सौंपे
सर्विलांस और तकनीकी जांच से मिली सफलता
रिज़वान सिद्दीकी
गाजियाबाद । पुलिस कमिश्नरेट के नगर जोन की पुलिस टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी, लूट और गुम हुए 125 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए हैं। बरामद मोबाइल्स की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की सर्विलांस और स्वाट टीम ने गहन तकनीकी जांच की। विभिन्न थानों की पुलिस ने मैनुअल इनपुट और सर्विलांस डेटा की मदद से इन मोबाइल्स को ट्रैक किया और सफलता पूर्वक बरामदगी की।
थानावार मोबाइल बरामदगी का विवरण इस प्रकार है:
थाना सिहानीगेट – 60 , थाना कोतवाली नगर – 23 , थाना कविनगर – 20 , थाना नंदग्राम – 11 , थाना विजयनगर – 07 , थाना मधुबन बापुधाम – 04 ,
पुलिस के इस सराहनीय प्रयास से पीड़ित नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। पुलिस कमिश्नरेट ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल गुम होने या चोरी होने की सूचना तुरंत दर्ज कराएं ताकि इस तरह की कार्यवाही तेजी से की जा सके।