
महिला सशक्तिकरण: समानता की ओर एक कदम” विषय पर गोष्ठी आयोजित
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
राष्ट्रीय सेवा योजना के छठे दिन शिविर में छात्र -छात्राओं ने किया श्रमदान
रिज़वान सिद्दीकी
बिजनौर। चांदपुर स्थित गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर बिजनौर में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र एवं छात्रा इकाई ने सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन को “महिला सशक्तिकरण” के रुप में मनाया।
आज के दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने लक्ष्य गीत गाकर की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने शिविर स्थल पर श्रमदान एवं सफाई की। आज छात्र-छात्राओं ने छात्र इकाई परियोजना अधिकारी डॉ ज्ञानेंद्र सिंह एवं छात्रा इकाई परियोजना अधिकारी डॉ मीनाक्षी चौहान के निर्देशन में “महिला सशक्तिकरण: समानता की ओर एक कदम” विषय पर कराई गई निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
दूसरे पहर में “महिला सशक्तिकरण: एक जागरूकता” विषय पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्र-छात्राओं को समझाया कि महिलाओं को केवल आर्थिक ही नहीं सामाजिक और राजनीतिक अधिकार भी देने होंगे। उन्होंने कहा कि अधिकार देने के साथ-साथ लोगों को उनके प्रति जागरूक भी करना होगा। छात्र इकाई के परियोजना अधिकारी डॉ ज्ञानेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं से कहा कि यह हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है कि महिलाओं के सशक्तिकरण में हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। छात्र-छात्राओं ने समापन कार्यक्रम में किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की। आज के कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहायक श्री सन्नी कुमार एवं श्रीमती पूजा राजपूत का विशेष योगदान रहा।