• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विवेेक विश्वविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित

विवेेक विश्वविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

खिलाड़ियों ने अच्छा प्रर्दशन कर टीम को दिलाई विजय श्री

रिज़वान सिद्दीकी

बिजनौर । विवेेक विश्वविद्यालय बिजनौर में चल रही चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, चैस, बैडमिंटन, खो खो एवं बाॅलीबाल की प्रतियोगिता हुई।
कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच मैरी काॅम हाउस एवं राठौर हाउस की बीच हुआ जिसमें राठौर हाउस 6 अंको से विजयी रहा, सिंधु हाउस ने भाकर हाउस को 20 अंको से हराया। राठौर हाउस ने ं बिन्द्रा हाउस को 7 अंको से परास्त किया।
बाॅलीबाल प्रतियोगिता में सिंधु हाउस को चोपडा हाउस ने 2-0 से हराया वही राठौर हाउस ने भाकर हाउस को 2-0 से हरा दिया। बिन्द्रा हाउस कों चोपडा हाउस को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली वही भाकर हाउस को मैरी काॅम हाउस को 2-0 से परास्त किया।
बैडमिंटन के बालक वर्ग एकल में क्वाटर फाइनल में टाइगर, लायन और ईगल ने अपनी जगह बना ली है। बैडमिंटन के बालिका वर्ग एकल में पैंथर, टाइगर, लायन और ईगल ने क्वाटर फाइनल मंे प्रवेश ले लिया है। बालक वर्ग डबल में क्वाटर फाइनल में पैंथर और ईगल के बीच होगा तथा एलीगेटर और पैंथर और ईगल-लाॅयन का होगा। बालिका वर्ग डबल में सेमिफाइनल में ईगल और पायथन तथा एलीेगेटर और पैंथर नें अपनी जगह निश्चित कर ली है।
खो खो प्रतियोगिता में बिन्द्रा हाउस को सिंधु हाउस ने 2 प्वाइंट से हरा दिया वही मैरी काॅम हाउस ने राठौर हाउस को 04 अंको से परास्त कर दिया। सिंधु हाउस एवं भाकर हाउस में 07 अंको से भाकर हाउस विजयी रहा वही राठौर हाउस एवं चोपडा हाउस में चोपडा हाउस 03 अंको विजयी रहा। चैस प्रतियोगिता में मैरी काॅम हाउस एवं चोपडा हाउस ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
आयोजन को सफल बनाने में डा. मुकुल कुमार, डा. राजीव चैधरी, डा सौरभ, डा रंगानाथन, डा दीप्ती डिमरी, डा सर्वेश शीतल, डा. संजय त्यागी, डा देबाशीष, डा. मीना, प्रांशु कुमार, डा. रिजवान अहमद, डा. विशाल चैहान, ईला सिंह, विश्वजीत, आदि का विशेष सहयोग रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .