• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर किसानों में आक्रोश

बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर किसानों में आक्रोश


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

बैठक में कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

रिज़वान सिद्दीकी

बिजनौर । हल्दौर क्षेत्र के गांव बधावा में विद्युत विभाग द्वारा बिजली के बिलों में चल रही गड़बड़ी को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की एक बैठक विकास उर्फ नूरी के निवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चौधरी जयप्रकाश सिंह व संचालन शुभम कुमार ने किया।
गुरुवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा बिजली के बिलों में बहुत गड़बड़ी चल रही है। बार-बार शिकायत करने पर भी विद्युत विभाग द्वारा लापरवाही बरती जा रही है । विकास चौधरी ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए मीटरों में गलत रीडिंग आने पर उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत दर्ज कराकर चेक मीटर लगाने की बार-बार मांग की जाती है। लेकिन विद्युत विभाग द्वारा चेक मीटर नहीं लगाए जाते जिससे उपभोक्ता दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कई गांवों में विद्युत विभाग की लाइनें जर्जर हालत में किसानों के खेतों पर उतर रही हैं। जिससे जर्जर लाइनों से हर समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। बार-बार शिकायत करने पर विद्युत विभाग द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है। बैठक के दौरान बजाज शुगर मिल के गन्ना भुगतान को लेकर कहा कि मिल के गन्ना भुगतान को लेकर बार-बार आंदोलन किए जा रहे हैं। मिल की गन्ना भुगतान की पॉलिसी से तंग आकर बाटपुरा के किसान पिछले कई महीनो से क्रय केंद्र परिवर्तन को लेकर आंदोलनरत हैं। इसके बावजूद भी शासन प्रशासन गन्ना भुगतान को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बैठक के दौरान विकास चौधरी ने शीघ्र समस्याओं का समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर एक बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर इमरान चौधरी, मुस्तकीम अंसारी, हरफूल सिंह, नितिन कुमार, सचिन कुमार, केशव सिंह, सजाउद्दीन, भूरे सिंह, बिजेंद्र सिंह, रोहताश सिंह, रोहित कुमार, नीला सिंह, नौनहार सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .