News

नया बजट प्रदेश में लाएगा विकास की नई बयार : जितेंद्र मारवाड़ी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
रिजवान सिद्दीकी
बिजनौर । हल्दौर नगर के सी डी इंटर कॉलेज के अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार मारवाड़ी का प्रदेश सरकार के नये बजट को लेकर मानना है की मुख्य मंत्री योगी के 9वें बजट से प्रदेश विकास की नई बयार बनाएगा। आज प्रदेश देश में दूसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गया है। आज के बजट में मेधावी छात्राओं को स्कूटी की घोषणा, 92 हजार नई नौकरियों की तैयारी, 4 नए एक्सप्रेस वे, 58 स्मार्ट सिटी तथा ओबीसी के लिए 2825 करोड़ व अल्पसंख्यकों के लिए 365 करोड़ की स्कॉलरशिप जैसी घोषणाएं बजट को विशेष बनाती हैं।अयोध्या और मथुरा के विकास के लिए भी बजट में व्यवस्था की गई है। 8 लाख करोड़ से भी अधिक के बजट से प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :