• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
घपलेबाज पीसीएस अफसर गणेश बर्खास्त, जमीन अधिग्रहण घोटाले में दो अन्य पीसीएस अफसर निलंबित

घपलेबाज पीसीएस अफसर गणेश बर्खास्त, जमीन अधिग्रहण घोटाले में दो अन्य पीसीएस अफसर निलंबित


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर कड़ा वार करते हुए एक पीसीएस अधिकारी को बर्खास्त कर दिया है, जबकि दो पीसीएस अफसर निलंबित किए गए हैं। निलंबित दोनों पीसीएस अधिकारियों को राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया है।

जानकारी के अनुसार एडीएम स्तर के पीसीएस अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह को जौनपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी रहने के दौरान वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोप में पूर्व में निलंबित करते हुए राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया था। आरोप है कि कुशीनगर में रहने के दौरान उन्होंने ग्राम समाज की जमीन नियमों के विपरीत जाकर पट्टे पर दी थी।

शासन ने इस संबंध में कुशीनगर के जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी, जिसमें गड़बड़ी की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा गया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।इसके अलावा बरेली-पीलीभीत-सितारगंज हाईवे व बरेली रिंग रोड निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में हुए करोड़ों के घोटाले के आरोप में दो पीसीएस अधिकारियों आशीष कुमार और मदन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। आशीष कुमार मौजूदा समय एडीएम बरेली और मदन कुमार मऊ में तैनात हैं। इन दोनों अधिकारियों पर बरेली में तैनाती के दौरान हुए भूमि घोटाले में शामिल होने का आरोप है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .