News

छात्र छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया विदाई समारोह
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
रिजवान सिद्दीकी
बिजनौर। हल्दौर नगर के गंज मार्ग स्थित स्कॉलर प्राइड सीनियर सेकेंडरी एकेडमी में कक्षा 10 के छात्र,छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हवन-पूजन किया गया।
रविवार क़ो गांव बाटपुरा के निकट स्थित स्काॅलर प्राइड सीनियर सेकेंडरी एकेडमी में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के विदाई समारोह में छात्र,छात्राओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये, जिसमें छात्रों को उपहार व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन इंद्रवीर सिंह, एमडी नरेन्द्र सिंह, प्रिंसिपल चेतेन्द्र सिंह व विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ ने छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षक गौरव कुमार, विकास कुमार,धीरज कुमार,कु०मन्जू रानी, कु०कंचन रानी एंव अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :