• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_रेलवे ट्रेक पर मिला युवक का शव, लखनऊ से वापस लौटने के दौरान हुआ हादसा

_रेलवे ट्रेक पर मिला युवक का शव, लखनऊ से वापस लौटने के दौरान हुआ हादसा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

चोपन/ सोनभद्र – चोपन स्टेशन से लगभग 400 मीटर दुरी पर पोल संख्या 142/4 के पास 24 वर्षीय युवक का रेलवे ट्रेक पर शव मिला। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि त्रिवेणी ट्रेन से सफर करने के दौरान युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हुई होगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार जानकीपुरम लखनऊ का निवासी बताया जा रहा युवक। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के चोपन स्टेशन से लगभग 400 मीटर दुरी पर पोल संख्या 142/4 के पास एक युवक का शव मिला है। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से युवक कि पहचान अवनीश कुमार वर्मा (24) पुत्र ज्ञानचंद्र वर्मा, निवासी ईंएस-1/546, सेक्टर-ए, सीतापुर रोड योजना, पोस्ट -जानकीपुरम, लखनऊ के रूप में हुई। युवक के पास से एक बैग पर्स और आधारकार्ड मिला है। मौके पर मौजूद आरपीएफ और जीआरपी पुलिस क़ी मौजूदगी में शव को रेलवे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना की सूचना पर परियोजना में कार्य करने वाले कज़िन भाई रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक युवक लखनऊ अपने घर गया हुआ था वापस ट्रेन से लौटने के दौरान ये हादसा हुआ होगा। मृतक ओबरा में रहकर पेपर की तैयारी करता था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .