
_कठवार में पेड़ गिरने से बिजली के चार खंभे टूटे, 24 गांवों की 42 हजार आबादी प्रभावित_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
लालगंज। लहंगपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 24 गांवों में सोमवार की रात से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जबकि पहले से ही लालगंज तुलसी और लालगंज बस्तरा फीडरों में बेतहासा बिजली कटौती की जा रही थी। कठवार गांव में 33 केवीए लाइन पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर जाने से चार खंभे और तार टूटकर गिर गए। इससे बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। इससे 24 गांवों की लगभग 42 हजार आबादी प्रभावित है।बिजली के खंभे टूटने से बिजली के साथ ही जलापूर्ति भी प्रभावित हुई है। इससे लहंगपुर, गंगहरा खुर्द, पटेल नगर, राजापुर, रेही, मझियार, बामी, कलवारी खुर्द, पांडेपुर, बेलाही, मड़वा नेवादा, चितांग, इस्लामपुर, तेंदुआ कला, तेंदुआ खुर्द, रामपुर मड़वा, पगार, फुचईपुर, कोठी, तुर्कहा, फटहवा, कोल्हुआ, वीरतिया, धसड़ा सहित अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत निगम के एसडीओ सुमित कुमार यादव और अवर अभियंता रामकेश पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मरम्मत के काम में जुट गए हैं। अवर अभियंता रामकेश ने बताया कि मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। दूसरा बिजली का खंभा ले आकर लगाया जा रहा है और टूटे हुए तारों की मरम्मत कराई जा रही है। उन्होंने जल्दी ही बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई। उन्होंने बताया कि मरम्मत के काम में यूपीपीसीएल के सर्वेश दुबे, राकेश, जयनाथ, महेंद्र, गुड्डू, अक्षैवर आदि लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति में बहाल होने में देर होने और फीडरों से हो रही कटौती पर नाराजगी जताई और बिजली की आपूर्ति जल्दी सामान्य करने की मांग की है।