• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_बिलख पड़े बच्चे : पति की माैत से बेसुध हुई पत्नी, दर्दनाक हादसे ने ली व्यक्ति की जान; पेड़ से टकराई थी बाइक_

_बिलख पड़े बच्चे : पति की माैत से बेसुध हुई पत्नी, दर्दनाक हादसे ने ली व्यक्ति की जान; पेड़ से टकराई थी बाइक_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

   चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

लालगंज में सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी माैत हो चुकी थी। इसकी सूचना परिजनों को मिलते ही मातम छा गया।मिर्जापुर के लालगंज-दीप नगर मार्ग पर खजूरी गांव के सामने बीती रात दर्दनाक हादसे में पेड़ से टकराकर बाइक सवार व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पतार कला गांव निवासी अमित सिंह देर रात बाइक से खजूरी गांव के पास असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने उन्हें सीएचसी लालगंज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक अमित सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी खुशी (18) कक्षा 12 में पढ़ती है। बेटा राज (16) कक्षा 10 में पढ़ता है। दो बेटियां मनु और माही हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि रविवार की भोर में सड़क हादसे के बाइक सवार की मौत हो गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .