• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_विद्युत बकाया होने के बाद लाइन काटी गई ,उपभोक्ता और अधिकारियों में नोंकझोंक मुकदमा दर्ज – मिर्जापुर_

_विद्युत बकाया होने के बाद लाइन काटी गई ,उपभोक्ता और अधिकारियों में नोंकझोंक मुकदमा दर्ज – मिर्जापुर_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर, विद्युत विभाग के अधिकारी विनय वैश्य ने बताया कि 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र विन्ध्याचल के अन्तर्गत आजदिनांक 29-12-2024 को उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर बकाया विद्युत बिल एवं बकाया राशि जमा न करने पर विद्युत विच्छेदन हेतु उपकेन्द्र पर कार्यरत निविदा कर्मीयों को कोतवाली रोड पर भेजा गया। जिसमे शैलेन्द्र के परिसर पर संयोजन संख्या 8654036000 पर बकाया विद्युत बिल राशि रू0 599006 पर संयोजन को अस्थायी रूप से विच्छेदित किया गया । तत्तपश्चात कार्य करने के बाद सभी निविदा कर्मी उपकेन्द्र पर पहुँचे कुछ देर बाद शैलेन्द्र पाण्डेय उपकेन्द्र पर पहुँचकर निविदा कर्मी राजकुमार मिश्रा को अभद्र भाषा गाली गलोज देते हुए मारने लगे अन्यकर्मियों द्वारा बीच-बचाव करके उक्त कर्मी को बचाया गया एवं उक्त के द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गयी। एवं मेरे से भी काफी बहस किया गया। विवाद के समय सरकारी कागजात भी फाडा गया। जिसके कारण राजकीय कार्य में अवरोध उत्पन्न हुआ। उपरोक्त शिकायत के बाद विंध्याचल थाने में विद्युत उपभोक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .