• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_धोरपा गांव में एक स्कोर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, सवार 7 लोग हुए घायल_

_धोरपा गांव में एक स्कोर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, सवार 7 लोग हुए घायल_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
विंढमगंज थाना क्षेत्र के धोरपा गांव पोस्ट ऑफिस के पास ठेला को बचाने में एक स्कोर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे स्कोर्पियो पर सवार कुल कुल 7 लोग घायल हो गए। शुक्रवार की दोपहर लगभग तीन बजे घायलों के परिजनों ने बताया कि 65 वर्षीय रामलखन, 60 वर्षीय जुगुल किशोर, 38 वर्षीय विजय कुमार, 45 वर्षीय रामधनी, 48 वर्षीय भोला राम, 16 वर्षीय राकेश कुमार, 62 वर्षीय रमेश कुमार सभी निवासी ग्राम बैरखड़ स्कोर्पियो पर बैठकर नगर से बैरखड़ वापस लौट रहे थे कि धोरपा गांव में पोस्ट ऑफिस के पास ठेला को बचाने में स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे स्कोर्पियो सवार कुल सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना में जुगुल किशोर की रीढ़ की हड्डी क्रैक हो गई है। वही रामधनी की कंधे के पास की हड्डी क्रैक हो गई। शेष लोगों को हल्की फुल्की चोट आई है सभी का इलाज दुद्धी सीएचसी में किया गया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .