• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_ठेमा पुल से कूदी युवती , स्थानीय युवक के बहादुरी से बची जान_

_ठेमा पुल से कूदी युवती , स्थानीय युवक के बहादुरी से बची जान_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के खजूरी गांव के समीप मंगलवार की रात्रि साढ़े 7 बजे ठेमा नदी पुल पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 17 वर्षीय युवती ने अचानक पुल पर से छलांग लगा दी। युवती दुद्धी से मजदूरी कर अपने घर जा रही थी | कि रास्ते मे ठेमा नदी पुल पर घटना घट गई ,घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोग मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने में व्यस्त रहे, लेकिन दीघुल गांव निवासी गोपाल भारती ने अपनी जान की परवाह किए बिना युवती को बचाने का साहसिक कदम उठाया।

बहादुर युवक गोपाल भारती ने तेजी से पुल के नीचे पहुंचकर युवती को नदी से बाहर निकाला। ठंड से कांपती लड़की की हालत बिगड़ रही थी। गोपाल ने तुरंत आग जलाकर उसे तत्काल राहत पहुंचाने का कार्य किया और अपना जैकेट पहनाया।

गोपाल ने एंबुलेंस बुलाकर लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बताया कि लड़की की हालत फिलहाल स्थिर है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती के चाचा भी मौके पर मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, लड़की दुद्धी से काम करके अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान ठेमा नदी पुल पर उसने यह कदम उठाया।

हालांकि युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वजहों का पता नहीं चल सका है|उधर स्थानीय लोग गोपाल भारती की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर वह नही होता तो युवती को नही बचाया जा सकता था


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .