• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मण्डल स्तर पर अटल आवासीय विद्यालय, गुरगुरा, सोनभद्र में संचालित

उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मण्डल स्तर पर अटल आवासीय विद्यालय, गुरगुरा, सोनभद्र में संचालित


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

भदोही | श्रम प्रवर्तन अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मण्डल स्तर पर अटल आवासीय विद्यालय, गुरगुरा, सोनभद्र में संचालित है। विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 06 और कक्षा 09 में प्रवेश हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ होने की विज्ञप्ति विद्यालय प्रबन्धन समिति द्वारा दिनांक 12.12.2024 को जारी की गयी है। विद्यालय में कक्षा 06 व कक्षा 09 में प्रवेश हेतु पात्रता शर्तों के अन्तर्गत-उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा तीन वर्ष पूर्व से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे। कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चे जो महिला एवं बाल कल्याण विभाग में सूचीबद्ध है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अन्तर्गत बच्चें सम्मिलित है।

 

कक्षा 06 में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन करने के लिये बच्चे की जन्म तिथि 01.05.2013 से 31.07.2015 के मध्य होना आवश्यक है तथा कक्षा 09 में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन करने के लिये बच्चे की जन्म तिथि 01. 05.2010 से 31.07.2012 के मध्य होनी चाहिये।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .