• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_दो दिवसीय सीटीईटी परीक्षा सकुशल सम्पन्न_

_दो दिवसीय सीटीईटी परीक्षा सकुशल सम्पन्न_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

गाजीपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ( सीटीईटी) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर महाविद्यालय में सब कुशल संपन्न हो गई।

सीटीईटी परीक्षा के सम्बन्ध में पूछे जाने पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि सीटीईटी की परीक्षाएं सीबीएसई द्वारा वर्ष में दो बार प्राथमिक कक्षा एक से पांच तक शिक्षण हेतु प्रथम प्रश्न पत्र और जूनियर हाईस्कूल कक्षा छह से आठवीं तक के शिक्षण हेतु द्वितीय प्रश्न पत्र के रूप छात्र – छात्राओं को पढ़ाने हेतु शिक्षकों की पात्रता परीक्षा कराई जाती है।

प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर परीक्षा केंद्र पर दिनांक 14 दिसंबर दिन शनिवार को सुबह की पाली में सेकंड पेपर की परीक्षा हुई जिसमें 242 पंजीकृत परीक्षार्थीयों में 220 उपस्थित एवं 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह शनिवार को द्वितीय पाली में प्रथम प्रश्न पत्र में पंजीकृत 540 परीक्षार्थियों में 490 उपस्थित 50 अनुपस्थित रहे। प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि दूसरे दिन रविवार को एकल पाली में द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई जिसमें पंजीकृत कुल 242 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 222 उपस्थित एवं 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा केंद्र पर सीबीएसई द्वारा डॉक्टर नीतू सिंह को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। परीक्षा की शुचिता एवं पार्दर्शिता बनाये रखने के लिए है गेट पर प्रवेश के समय ही सम्बन्धित एजेंसी द्वारा परीक्षार्थियों की अधार कार्ड से बायोमैट्रिक मिलान की जा रही थी और और बायोमेट्रिक मिलान के बाद ही परीक्षार्थियों को कमरे में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही थी। इस तरह पी० जी० कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दो दिवसीय सीटीईटी की परीक्षाएं सकुशल संपन्न हो गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .