• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_स्कूल बसें भटौली पुल, शादी वाली चुनार से होकर जाएंगी_

_स्कूल बसें भटौली पुल, शादी वाली चुनार से होकर जाएंगी_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

 

8382048247

 

मिर्जापुर। दुद्धी-लुंबिनी मार्ग पर स्थित शास्त्री पुल पर मरम्मत के काम के लिए सोमवार को सुबह से पांच दिनों के लिए बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। पुल से दो और चार पहिया वाहनों के आने-जाने की अनुमति रहेगी। इस समय लगन का सीजन है। सोमवार से स्कूल भी खुल जाएंगे। स्कूली और शादी वाली बसों के आवागमन के लिए यातायात विभाग की तरफ से दूसरा रास्ता निर्धारित किया गया है। शादी वाली बसें चुनार और स्कूली बसें भटौली पुल से होकर आवागमन कर सकेंगीसेतु निगम के परियोजना प्रबंधक आरएस उपाध्याय ने बताया कि नौ दिसंबर को सुबह आठ बजे से 13 दिसंबर को रात आठ बजे तक पुल पर माइक्रो सरफेसिंग का काम होगा। पुल के ऊपर केमिकल में सीमेंट और गिट्टी आदि डालकर एक परत चढ़ाई जाएगी। इससे पुल पर गड्ढे आदि भर जाएंगे। पुल साढ़े सात मीटर चौड़ा है। तीन चरणों में ढाई-ढाई मीटर काम होंगे। इस दौरान पुल पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। उन्होंने बताया कि पुल पर सिर्फ दो और चार पहिया वाहनों के अलावा पिकअप, एंबुलेंस ही आवाजाही कर सकेंगे। सरकारी या निजी बसों के अलावा अन्य बड़े वाहन दूसरे मार्ग से आवागमन करेंगे। यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि मरम्मत के काम के दौरान पुल पर ज्यादा जगह नहीं होगा। कार ही पुल पर आ और जा सकती है। इसलिए बसों को जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि शादी वाली बसें चुनार के रास्ते और स्कूली बसें भटौली पुल से होकर आवागमन करेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .