• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल_

_वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पड़री। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के नेवढ़िया गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये थे। दोनाें को उपचार के लिये ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लाया गया। जहां से दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिये रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को एक की मौत हो गई।

 

पड़री थाना क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी मन्नू (30) व विकास (29) बृहस्पतिवार को मिर्जापुर किसी काम से गये थे। देर रात को घर लौटते समय वाराणसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के कम्हारी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनों घायलों को पुलिस व व परिजन ट्रामा सेंटर मिर्जापुर इलाज के लिये ले गये। जहां दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों द्वारा ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिये रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मन्नू की शुक्रवार को मौत हो गई। विकास की हालत गंभीर बनी हुई है। मन्नू अपने परिवार का एकलौता पुत्र था। मन्नू की शादी चार वर्ष पहले रितु के साथ हुई थी। जिसे दो वर्ष का एक पुत्र है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष दयाशंंकर ओझा ने बताया कि हादसे में मन्नू की उपचार के दौरान मौत हो गई


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .