
_राज्यमंत्री ने किया यातायात मांह का शुभारंभ_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
राज्यमंत्री ने किया यातायात मांह का शुभारंभ
सावधान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई , डीएम
सोनभद्र। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आमजन मानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को नगर के डी.आर ड्रीम्स वैंक्वेट परिसर में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड़, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंन्ह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने दीप प्रज्वलित कर यातायात मांह 2024 का शुभारंभ किया। इसके बाद मंत्री ने कार्यक्रम में आए छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक ने यातायात मांह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 1 नवंबर से प्रतिवर्ष एक महीने का यातायात माह मनाया जाता है। इस पूरे महीने में यातायात के नियमों से लोगों को भली- भांत अवगत कराने और जागरूक करने के काम किए जाएंगे, स्कूलों में जा जाकर लोगों और बच्चों को जागरूक करेंगे। जिले के परिवहन विभाग और पुलिस टीम ने मिलकर जनपद में एक्सीडेंटल ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया है। जिसको देखते हुए लोगों को यातायात नियमों के पालन करने के संबंध में जागरूक किया जाएगा। साथ ही एक माह तक चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध एमबी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर जिले के आला अधिकारियों में सीएमओ डॉ अश्वनी कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंन्ह, सीओ संजीव कटियार, यातायात प्रभारी अविनाश सिंन्ह, कोतवाल सतेंद्र राय, महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर केके शुक्ला, धर्मराज सिंन्ह, मोहन कुशवाहा, इं रमेश सिंन्ह आदि मौजूद रहे