News

आज दिनांकः12.10.2024 को थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्रान्तर्गत बड़का घुमान के पास मोटरसाइकिल सवार 03 लोगों को रीवां की तरफ पीछे से आ रहे ट्रक चालक द्वारा टक्कर धक्का
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048248
तथा अनियंत्रित होकर ट्रक डिवाइडर से टकरा कर पलट गई । सूचना पर पुलिस उच्चाधिकारी व थाना ड्रमण्डगंज पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर गंभीर रुप से घायल मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को इलाज हेतु एम्बुलेंस की मदद से हास्पिटल भिजवाया गया तथा मौके पर मृत 02 लोगो के शव को कब्जे में लिया गया । इलाज हेतु हास्पिटल भिजवाए गए व्यक्ति की भी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है । थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना में मृत तीनों मोटरसाइकिल सवारों के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्यवाही कराते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :