• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
16 साल की नाबालिग फंदे पर लटकी, वीडियो भी बनाया:हाथ पर SA लिख कर सुसाइड किया, मां ने सबसे पहले देखा; दोस्त को की थी लास्ट कॉल.       कमलेश पाण्डेय

16 साल की नाबालिग फंदे पर लटकी, वीडियो भी बनाया:हाथ पर SA लिख कर सुसाइड किया, मां ने सबसे पहले देखा; दोस्त को की थी लास्ट कॉल.       कमलेश पाण्डेय


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

     8382048247

 

*प्रतापगढ़

 

14 साल की नाबालिग घर में चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने अपने दाएं हाथ पर ब्लेड नुमा पत्ती से SA लिखा और फोन का वीडियो कैमरा ऑन कर सुसाइड कर लिया। सुबह मां उसे जगाने गई तो उसे पंखे से फंदे पर लटके देखा।

 

*मामला प्रतापगढ़ जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र का रविवार सुबह 9 बजे का है।*

 

मामले के जांच अधिकारी और कोतवाली एएसआई कमलेश कुमार ने बताया- सुबह 9 बजे थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग युवती के सुसाइड की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मामले को लेकर जांच की जा रही है। परिजनों से कारणों को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल को बरामद कर आगे की जांच की जा रही है।

 

*सुसाइड का वीडियो बनाया*

 

युवती के भाई ने बताया- उसकी 14 साल की बहन रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। हर रोज वह हमारे पास ही सोती थी। मगर रात को वह दूसरे कमरे में चली गई। सुबह जब मां ने उसे जगाने के लिए आवाज दी तो दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद दरवाजे के ऊपर से झांक कर देखा तो वह पंखे पर फंदे से लटकी थी। उसने चुन्नी का फंदा बनाया हुआ था। नीचे उसका मोबाइल भी पड़ा मिला। खोलकर देखा तो उसमे फंदा लगाने का वीडियो भी था। मगर कोई आवाज नहीं थी, वीडियो में उसने अपने हाथ पर ब्लेड नुमा पत्ती से से SA लिख रखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

 

पहचान के युवक को की थी लास्ट कॉल

 

भाई ने बताया- उसकी बहन एक साल पहले पारिवारिक कार्यक्रम में पास ही के गांव में गई थी। वहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी और तभी से दोनों के बीच बातचीत जारी थी। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे, यह बात हमें भी मालूम थी और इसे लेकर हमें कोई एतराज नहीं था। फंदा लगाने से पहले उसकी बहन ने युवक से वॉट्सऐप कॉल पर बात की थी। दोनों के रिश्ते से परिवार भी खुश था। मगर उसने अचानक सुसाइड कर लिया। भाई ने बताया कि घर में उसकी मां और बहन ही हैं। वह मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .