• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ससुराल वालों ने अर्धनग्न किया, एक किमी तक पैदल चली,:ससुर पर मारपीट का आरोप, तमाशबीन भीड़ बनाती रही वीडियो..

ससुराल वालों ने अर्धनग्न किया, एक किमी तक पैदल चली,:ससुर पर मारपीट का आरोप, तमाशबीन भीड़ बनाती रही वीडियो..


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

कमलेश पाण्डेय

8382048247

चूरू

 

ससुर ने अपनी बहू से मारपीट कर अर्द्धनग्न हालत में घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अभी तक गिरफ्तारी की कोई कार्रवाई नहीं की है।

चूरू में ससुर ने अपनी बहू से मारपीट की और अर्धनग्न हालत में घर से बाहर निकाल दिया। गली में अपने मासूम बच्चे के साथ महिला रोती बिलखती रही, लेकिन तमाशबीन भीड़ ने कोई मदद नहीं की। इतना ही नहीं लोगों ने अर्धनग्न महिला का वीडियो भी बना लिया। मामला 15 सितंबर का सदर थाना इलाके का है। जिसका वीडियो अब सामने आया है।

 

महिला थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि महिला ने 15 सितंबर को अपने ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 2022 में हुई थी। उसका पति विदेश रहता है। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे।

 

कपड़े फाड़कर घर से निकाला

महिला थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि 15 सितम्बर को अपने बच्चे को लेकर महिला ससुराल आई थी। जहां ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया। गाली-गलौच करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। ससुर ने महिला को अर्धनग्न हालत में घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद महिला एक किलोमीटर तक पैदल अर्धनग्न हालत में चलती रही और तमाशबीन भीड़ महिला का वीडियो बनाती रही।

 

महिला ने 15 सितंबर को अपने ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

महिला ने 15 सितंबर को अपने ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

महिला थानाधिकारी ने बताया कि मौके पर लोगों की भीड़ भी लग गई। जिनमें से किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर सदर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

दहेज प्रताड़ना का मामला है दर्ज

महिला थानाधिकारी ने बताया कि महिला ने 16 मई 2023 में पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला भादरा पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। मामला कोर्ट में लंबित है।

 

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप

महिला का आरोप है कि 15 सितम्बर को महिला थाने में पीड़िता ने अपने ससुर के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर अभी तक गिरफ्तारी की कोई कार्रवाई नहीं की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .