• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सरकार मजलूम जनता का कर रही उत्पीड़न : राजपल कश्यप

सरकार मजलूम जनता का कर रही उत्पीड़न : राजपल कश्यप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

सपा प्रतिनिधि मंडल गांव मानपुर में मृतक मनोज के परिजनों से मिला

पार्टी से हर संभव मदद दिलाने का दिया भरोसा

ब्यूरो चीफ : रिजवान सिद्दीकी

बिजनौर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में वार्ता करते हुए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपल कश्यप ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल ग्राम मानपुर नगीना में मृतक मनोज कश्यप पुत्र सुखबीर कश्यप के आवास पर पहुंचा । जहां उसके परिजनों से वार्ता कर हत्या की जानकरी ली । परिजनो ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि प्रशासन उसकी कोई मदद नहीं कर रहा है , प्रतिनिधि मंडल ने शोकाकुल परिवार को सत्वना दी और पार्टी की और से हर संभव मदद का भरोसा दिया । पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपल कश्यप ने कहा की सरकार दबे कुचले मजलूम लोगो का उत्पीड़न कर रही है। वार्ता के दौरान राजपल कश्यप प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ, जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन, विधायक मनोज पारस, बीके कश्यप, शेख जाहिद, पूर्व मंत्री जुगल किशोर, गजेंद्र देवल, वरिष्ठ नेता डॉ रहमानी, अख़लाक़ पप्पू, प्रभा चौधरी, डॉ इरफ़ान मालिक, अफजाल उल हक़, लालू चौ, दिनेश, दारा सिंह, लाल सिह कश्यप, असलम कुरैशी, मदन लाल सैनी, सलमान कुरैशी, सतपाल, अब्दुल वाहब आदि मौजूद रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .