• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मझवा विधानसभा के उपचुनाव में अपना दल यस भी चुनाव लड़ने को है तैयार

मझवा विधानसभा के उपचुनाव में अपना दल यस भी चुनाव लड़ने को है तैयार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

अपना (दल) एस की समस्त विधानसभा की मासिक बैठक हुआ संपन्न।

मिर्जापुर। अपना दल यस के नेता इंजीनियर राम लोटन बिंद ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि एनडीए गठबंधन से जो भी प्रत्याशी घोषित होगा मंझवा विधानसभा के लिए उसको अपना दल यस जी जान से जिताने का प्रयास करेगा साथ ही उन्होंने कहा कि अपना दल यस को भी अगर मौका मिलता है तो पार्टी मजबूती से मझवा विधानसभा में अपना जीत दर्ज कराएगी।अपना दल एस की मझवां विधानसभा की मासिक बैठक 10 सितंबर को मोहनपुर पहाड़ी के डाक बंगला जिला-मिर्जापुर में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने की। जिसमें मुख्य अतिथि इंजीनियर राम लौटन बिंद उपस्थित रहें। बैठक शुरू करने से पहले सर्वप्रथम भारत के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

मुख्य अतिथि श्री बिंद ने कहा कि अपना दल एस के हर एक कार्यकर्ता मझवा विधानसभा के उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के मार्गदर्शन में इस क्षेत्र के सभी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से कार्य करेगाप्रमुख वक्ताओं द्वारा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रकाश डाला गया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा मझवा विधानसभा में करने की जरूरत है। मझवां विधानसभा उप चुनाव तैयारी समीक्षा पर विस्तृत चर्चा की। संचालन रामवृक्ष बिंद ने किया। इस दौरान अजय पाठक , आनंद तिवारी, विनोद बिंद, चंद्रेश बिंद, शंभू नाथ गुप्ता, मनोज कुमार बिंद, राजेश मौर्या, धर्मराज, विशाल प्रजापति, नितिन मुकेश, माता प्रसाद गोड, राम दास मौर्या, अजय सिंह, राम बहादुर बिंद, जगदीश प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, नीरज, विजय प्रजापति, रमेश गुप्ता, महेंद्र जायसवाल , श्याम लाल शर्मा, सूरज पटेल, सत्तू पाल, कमलेश सिंह, कन्हैया लालरमेश चंद, सचिन शर्मा, बच्चे लाल, रामविलास प्रजापति, विवेक कुमार गुप्ता, मनोज कुमार प्रजापति, अनिल कुमार मौर्य, सत्य कुमार, कोमल पाल आदि उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .