• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर -रामबाग ताड़केश्वर मंदिर के पीछे कई भवन निर्माण के मामले की शिकायत डिप्टी सीएम तक

मिर्जापुर -रामबाग ताड़केश्वर मंदिर के पीछे कई भवन निर्माण के मामले की शिकायत डिप्टी सीएम तक


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर विन्ध्याचल विकास प्राधिकरण अवैध निर्माण को रोकने में नाकामयाबउत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नाम दिए ज्ञापन पत्र के मुताबिक प्रफुल्ल कुमार सिंह निवासी जिला मीरजापुर ने जनपद मिर्जापुर के मुख्यालय एवं विंध्य विकास प्राधिकरण कार्यालय से मात्र कुछ मीटर की दूरी पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उप मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पत्र के मुताबिक जनपदमीरजापुर के ग्राम तरकापुर अन्तर्गत मोहल्ला रामबाग ताड़केश्वर मंदिर के पीछे पूरब व महिला चिकित्सालय के सामने पश्चिम तरफ रामबाग के पीछे स्थित भूखण्ड पर बगैर अनुमति अवैध प्लाटिंग एवं छोटे-छोटे भूखण्ड पर अवैध निर्माण कार्य को रोकने तथा सीलबन्द / ध्वस्तीकरण आदेश दिनांक-26.12.2023 के बावजूद अवैधानिक कालोनियों का विकास कार्य मीरजापुर विन्ध्याचल विकास प्राधिकरण मीरजापुर के कुछ अधिकारियों व कर्मचारीगण के मिली भगत कर अवैधानिक निर्माण कार्य धड़ल्ले से कराया जा रहा है, जबकि उपरोक्त भूखण्ड जो प्राधिकरण उपरोक्त के महा योजना मेंग्रीन जोन प्रकृति की भूमि है और उक्त पर अवैध प्लाटिंग व कालोनियों में हो रहे अवैध निर्माण को रोकने व ध्वस्तीकरण करने का आदेश दिनांक 26.12.2023 पारित किया गया है,जिसकी जाँच कराकर कार्यवाही किये जाने योग्य है। ऐसी सूरत में उपरोक्त प्रकरण का संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त प्लाटिंग व अवैध निर्माण को रोका जाना न्यायहित में आवश्यक व न्यायसंगत है। प्रफुल्ल सिंह ने कहा कि अवैध निर्माण करा रहे लोगों का आज नहीं तो कल भारी नुकसान हो सकता है आज विंध्य विकास प्राधिकरण के लापरवाही के चलते अवैध निर्माण भले हो जाए लेकिन भविष्य में किसी ईमानदार अधिकारी के आने के बाद अवैध निर्माण को गिराया जाना अवैध निर्माण कर्ताओं को भारी पड़ सकता है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .