
चांदपुर के युवक ने बना डाली लकड़ी की बुलेट बाइक
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
ब्यूरो चीफ : रिजवान सिद्दीकी
बिजनौर। चांदपुर, जनपद बिजनौर के तहसील चांदपुर क्षेत्र के छोटे से गांव धीवरपुरा निवासी जुनेद सैफी पुत्र रियासत अली ने लकड़ी की बुलेट मोटरसाइकिल बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है ।दरअसलपुरा मामला तहसील के गांव धीवरपुरा का है । जहां गांव के लोग ग्राम प्रधान इसरार अहमद, रिहान सैफी, जासिम सलमानी, अयान सैफी, गुलफाम, अलिवारिस, रईसुदीन आदि ने खुशी का इजहार जाहिर करते हुए, जुनेद सैफी पुत्र रियासत सैफी की प्रशंसा की है। और कहां की जुनैद सैफी ने लकड़ी की बुलेट बाइक बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। आपको बता दूं कि डीएम बिजनौर ने भी बाइक को देखकर जुनैद की प्रशंसा की और उसको आगे तक सहायता देने की बात कही जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने जुनैद के साहस की प्रशंसा की जुनेद सैफी ने बताया कि उसे लकड़ी के अलग-अलग आइटम बनाने का बचपन से ही शौक है , जिसको उसने आज बुलेट मोटरसाइकिल बनाकर पूरा किया उन्होंने कहा कि आगे भी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करता रहूंगा, जिससे उसके क्षेत्र का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो। दरअसल आपको बता दे की जुनैद के पिता रियासत अली सैफी की ब्लॉक जलीलपुर में एक फर्नीचर की दुकान है जुनैद स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने पिता की फर्नीचर की दुकान पर काम मे उनका हाथ बटाता था पिता से काम सीखने के बाद जुनैद ने अपना अलग काम शुरू कर दिया। जुनैद ने बताया कि सन 2021 में लकड़ी की साइकिल बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेंट की थी आपको यह भी बता दे की जुनेद सैफी ने लकड़ी की बुलेट मोटरसाइकिल से लकड़ी की साइकिल, लकड़ी की घड़ी, लकड़ी का गिटार आदि अपनी अद्भुत कारागरी से बनाई है जुनेद सैफी की अद्भुत करागिरी ने दूर-दूर तक लोगों का ध्यान खींचा है जिससे आज जिला प्रदेश ही नहीं पूरे देश में इस छोटे से गांव धीवरपुरा का नाम रोशन हो रहा है जुनेद सैफी के परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। दूर-दूर से लोग जुनैद की अद्भुत कारीगरी को देखने आ रहे हैं ।