
पशु चिकित्सा शिविरों में 438 पशुओं का उपचार, 112 पशुपालक लाभांवित
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
मोबाइल वेटरनरी यूनिट ने बाड़मेर जिले में लगाए 67 पशु चिकित्सा शिविर
चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
बाड़मेर,
केंद्रीय प्रवर्तित पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना के तहत गुरूवार को बाड़मेर जिले में विभिन्न स्थानों पर 67 पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न संवर्ग के 438 पशुओं का समुचित उपचार करने के साथ 112 पशुपालक लाभांवित हुए।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विनयमोहन खत्री ने बताया कि प्रत्येक मोबाइल वेटरनरी यूनिट की ओर से प्रथम पारी मंे प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे एवं द्वितीय पारी में दोपहर 2 से 5 बजे तक पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में संबधित पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन सहायक एवं पायलट सेवाएं दे रहे हैं
*’शुक्रवार को यहां लगेंगे शिविर’* पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विनयमोहन खत्री ने बताया कि शुक्रवार को बाडमेर क्षेत्र में कवास के सांसियों की बस्ती एवं सोढ़ाणी मुसलमानों की ढाणी, शिवकर के मंगने की ढाणी एवं बेरीवाला गांव में, भाडखा के आदर्श रोहिली एवं मूंढों की ढाणी में, चवा के चवा एवं भागासर में, बिशाला के भाद्रेश गांधव एवं ईश्वरपुरा में, चौहटन के रामदेवनगर एवं जाटों की ढाणी में, बुरहान का तला के सराहणपुर एवं पिंगलपुरा, सेड़वा के सियागपुरा एवं कारटिया, फागलिया के साता एवं रंगवाली, गुड़ामालानी के डेडावास एवं आमलियाला, नौखड़ा के माया नगर एवं राज नगर, धोरीमन्ना के बोर चारणान एवं मोटवी नगर, दुधू के खुमे की बेरी एवं स्वामियों की बेरी, रामजी का गोल के रामजी का गोल एवं बेरीगांव, गडरारोड़ के पनेला एवं उत्तरबा, जैसिंधर स्टेशन के सोनसंधा एवं बरसा, हरसाणी के बालेबा एवं चारणो की ढाणी, गिराब के चाहडियाली एवं गंगापुरा, शिव के प्रतापनगर एवं खिंटलियों की ढाणी, कानासर के शहीद खेताराम नगर एवं शिवाजी नगर, भिंयाड़ के भूरो की ढाणी एवं अलसाणियों की ढाणी तथा नींबला के निम्बला एवं भगवानाणियों की ढाणी में पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि बालोतरा जिले के बायतु के प्रेमनगर एवं साइयों की ढाणी में, बायतु भीमजी के सियाग तोगाराम नगर एवं हेमजी का पाना, गिड़ा के जाजवा एवं एकलव्य नगर, सवाउ पदमसिंह के रामदेरिया एवं मेघवालों की ढाणी, बालोतरा के पारलू एवं कनाना, जसोल के आसाड़ा एवं पनोत्री नाडी, पचपदरा के रेवाड़ा सिंढायचान एवं रेवाड़ा आशिया, कल्याणपुर के बडू का बाड़ा एवं बालाजी नगर, बागावास के पातासर एवं मेघावास, सिवाना के खाखरलाई नई एवं भाटीखेड़ा, पादरू के आबूगढ़ एवं परिहारो की ढाणीें, सिणधरी के भूंका भगतसिंह एवं डेरपाणा, पायला कला के अमरपुरा एवं गादेसरा सिटी, होडू के राजुवाणी लेघो की ढाणी एवं समदड़ों का तला तथा समदड़ी के देवनगर एवं फूलण में पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने अधिकाधिक पशुपालकों से इन शिविरों में मवेशियों का उपचार करवाकर लाभांवित होने की अपील की है