
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया ग्राम पंचायत एवं स्वास्थ्य के केंद्र का औचक निरीक्षण
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर नानूराम सैनी ने गुरुवार को ग्राम पंचायत संतरा एवं चीबी, ग्रामीण परिवार कल्याण केंद्र मलवा चारणान का औचक निरीक्षण किया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर नानूराम सैनी ने गुरुवार को ग्रामीण परिवार कल्याण केंद्र मलवा चारणान का निरीक्षण किया, इस दौरान चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने उपस्थित मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर दवाइयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत चीबी निरीक्षण दौरान बंद पाई गई तथा ग्राम पंचायत संतरा में जनसुनवाई नही होना पाया गया। जिस पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नियमित ग्राम स्तरीय जनसुनवाई के आयोजन के निर्देश दिए। साथ ही वक्त निरीक्षण जनसुनवाई को प्रारंभ करवाया।
उन्होंने पटवार मंडल चीबी में मौके पर जाकर पटवारी एवं आरआई के साथ की जा रही ऑनलाइन गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ऑनलाइन गिरदावरी का कार्य समयबद्ध रूप से पूरा करने के साथ फसलों के सही आंकलन के निर्देश दिए