• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
तालाब में महिला का शव उतराया हुआ मिला, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी

तालाब में महिला का शव उतराया हुआ मिला, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

चोपन/ सोनभद्र -जुगैल थाना अंतर्गत ग्राम बडगावां में एक बुजुर्ग महिला का शव तालाब में तैरता हुआ दिखाई दिया। शव देखे जाने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गंदगी से भरे पानी के तालाब में शव देख हर कोई हैरान था। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकालवाया और पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेजवा दिया। क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय ने बताया कि महिला कलवी देवी (70) पत्नी स्वर्गीय राम प्यारे का शव तालाब से बरामद हुआ है पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है। वही बरवाडीह की रहने वाली महिला के पुत्र राम रक्षा ने बताया कि दो तीन दिन पहले घर से खाना खा कर निकली थी तब से महिला गायब थी। घर वालों की तरफ से काफी खोजबीन की जा रही थी। आज सोमवार को घर से कुछ दूरी पर तालाब में महिला का शव देखा गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .